Skip to main content

Cobra Kai Season 6 Release Date in India - कोबरा काई के सीजन 6 की तारीख

Spider Man All Hindi Dubbed Movies List in Order

Spider Man All Hindi Dubbed Movies List in Order | स्पाइडर मैन की सभी हिंदी डब फिल्मों की लिस्ट।

आज के इस पोस्ट में, मैं आपको बताऊंगा कि Spider man की कितनी मूवीज अब तक रिलीज हो चुकी हैं। और कौन सी मूवी Marvel ने बनाई हैं, और कौन सी Sony ने। साथ ही यह भी बताऊंगा की इन मूवीज को कैसे देखना है। 

इधर कुछ सालों से Spider Man की इतनी मूवीज आई है कि, सारे लोग कंफ्यूज हो गए हैं कि, यह Spider man के कैरेक्टर के साथ आखिर हो क्या रहा है कोई स्पाइडर-मैन MCU में है, तो कोई Sony में है। वहीं Venom की मूवी बिना Spider-man के ही रिलीज हो रही है। फिर उसके बाद Spider man की एक और मूवी जो कि (The Amazing Spider man) के नाम से रिलीज़ हुई थी। इससे कई लोग काफी कंफ्यूज है कि आखिर इनमें से कौन सी मूवी Sony Studio की है और कौन सी Marvel Studio की है। क्योंकि हर एक Spider man मूवी में हमें एक नया चेहरा देखने को मिलता है। 

ये समझने के लिए सबसे पहले आपको यह समझना होगा कि Spider man के राइटस किसके पास हैं। यानि की Spider man का मालिक कौन है।

तो इस सब की शुरुआत होती है साल 1994 में,जब Marvel Studio बहुत कर्जे में डूबा हुआ था। और इनकी कमाई कॉमिक्स को बेच कर ही आती थी। लेकिन उससे इनकी इतनी कमाई नहीं होती थी कि वह स्टूडियो को चला सकें। फिर इन्होंने अपने कॉमिकस के कैरेक्टर को बेचना शुरू कर दिया। 

इन्होंने कई सारे स्टूडियोज को अपने कैरेक्टरस बेचे। जैसे X Men के कैरेक्टर्स 20 Century Fox Studio को, Hulk के कैरक्टर को Universal Studio को, और Spider man के कैरक्टर को Sony Studio को। इस तरह इन्होंने पैसे तो खूब कमाए लेकिन उस समय Marvel को यह नही पता था कि वह कितनी बड़ी गलती कर रहें हैं।

फिर आया साल 2000 जब Fox Studio ने अपनी पहली X-Men मूवी रिलीज की और यह मूवी रिलीज होते ही दुनियाभर में छा गई। उस वक्त किसी ने यह नही सोचा था कि यह मूवी इतनी हिट हो जायेगी। क्योंकि सबको यही लगता था कि सुपरहीरो मूवीज बच्चे देखतें हैं। लेकिन Fox वालों ने लोगों की इस सोच को बदला और लोगों को सुपरहीरोज जैसी मूवीज देखने को मजबूर किया। X-Men मूवी की सफलता को देखने के बाद Universal Studio ने भी Hulk मूवी बनाई और यह मूवी भी हिट साबित हुई।

क्या है Sony और Marvel की डील ?

इन दोनो मूवीज की सफलता को देखने के बाद फिर Sony Studio ने भी अपनी पहली मूवी Spider man रिलीज की। जिसने इन दोनो मूवीज से बहुत ज्यादा कमाई की थी। जिसके बाद से Spider man का कैरक्टर दुनियाभर में मशहूर हो गया और ये सुपरहीरो आज तक लोगों का सबसे पसंदीदा सुपरहीरो बना हुआ है। जब Marvel ने ये सब देखा तो उसे अपनी गलती का एहसास हुआ और उसने अपनी गलती सुधारने चाही। जिसमें वह X men और Hulk के कैरक्टर को वापस लाने में तो सफल रहा, लेकिन Spider-man के कैरक्टर को वापस लाने में नाकाम रहा। क्योंकि तब तक बहुत देर हो चुकी थी। Sony इस बात को बहुत अच्छे से समझ चुका था कि Spider man के कैरक्टर से वह बहुत पैसा कमा सकते हैं। इसलिए उन्होंने Spider man को बेचने से इंकार कर दिया। लेकिन बाद में Marvel ने Sony से एक डील की, जिसमे Marvel Spider man पर मूवी बना सकता है,लेकिन 95% प्रॉफिट Sony रखेगा और 5% Marvel रखेगा। जिसे लेकर सोनी मान गया। और तभी Spider man की एंट्री MCU के अंदर होती है। और ये सिलसिला अब तक जारी है।

Spider-Man की सभी फिल्मों में अलग अलग Actor क्यों हैं ?

इसके पीछे की वजह Sony और Marvel की डील है। ये सभी फिल्में अलग अलग यूनिवर्स की हैं। आसान लफ्जों में कहें तो Sony के अंदर Spider Man की दो दुनिया हैं। जहां एक दुनिया में (Tobey Maguire) Spider Man है, जिसे हम स्पाइडर मैन की पहली फिल्म में देख चुके हैं। तो वहीं दूसरी दुनिया में (Andrew Garfield) Spider Man है,जिसे हम The Amazing Spider Man मूवी में देख चुके है। ये तो हो गई Sony के स्पाइडर मैन की बात। अब एक और स्पाइडर मैन है,जो Marvel की दुनिया में रहता है,और उसका रोल प्ले किया है (Tom Holland) ने। इस तरह कुल मिलाकर 3 Spider Man Verse हैं। अब आपको समझ आ गया होगा कि कौन सी फिल्म किस स्टूडियो की है। 

अब बात कर लेते हैं कि Spider Man की टोटल कितनी फिल्में हैं ?

Spider Man की टोटल 10 फिल्में है जो हिंदी डब में भी मौजूद हैं। 

ज़रूरी बात : अगर आपको इनमें से कोई भी फिल्म हिंदी डब में फ्री में देखना चाहते हैं, तो आप इस लिंक 👉 Qoura पर जाकर किसी भी पोस्ट के कॉमेंट बॉक्स में फिल्म का नाम लिखिए, आपको उस फिल्म की लिंक मिल जायेगी।

                  ये रही सभी फ़िल्मों की लिस्ट👇

1.Spider Man ( स्पाइडर मैन )

डायरेक्टर : सैम राइमी

स्टूडियो का नाम : Sony Studio

रिलीज़ का साल : 2002

फिल्म की कहानी :

फिल्म की शरुआत होती है कोलंबिया यूनिवर्सिटी के जेनेटिक लैब से जहां पीटर पार्कर स्कूल ट्रिप पर जाता है और उसे एक रेडियो-एक्टिव स्पाइडर काट लेता है। उसके बाद जब पीटर अपने घर आता है तो उसे अपनी तबीयत कुछ ठीक नहीं लगती और वो सो जाता है। जब वह सुबह उठता है तो उसे पता चलता है कि उसमे सुपरपावर आ चुकी हैं और वह स्पाइडमैन बन गया है। वहीं दूसरी तरफ आसकॉर्प नाम की कंपनी में काम करने वाला एक साइंटिस्ट जो मिलिट्री ऑपरेशन के लिए एक केमिकल को खुद पर टेस्ट कर रहा होता है और कंट्रोल से बाहर हो जाता है और अपने असिस्टेंट को मार देता है। और वहां पर रखे एक सूट को पहनकर भाग जाता है। 

जब कंपनी को इस बारे में पता चलता है तो वह उसे निकालने का फैसला करते हैं,जब उसे इस बात का पता चलता है तो वह कंपनी के मालिक को मारने के लिए निकल पड़ता है। लेकिन Spider Man वहां पर आ जाता है और उस बचा लेता है। फिर दोनो में लड़ाई होती है और साइंटिस्ट की मौत हो जाती है। बाद में पीटर को पता चलता है की वह साइंटिस्ट और कोई नही उसके बेस्ट फ्रेंड के पिता हैं। 


2.Spider Man 2 ( स्पाइडर मैन 2)

डायरेक्टर : सैम राइमी

स्टूडियो का नाम : Sony Studio

रिलीज़ का साल : 2004

फिल्म की कहानी :

इस फिल्म की शुरुआत होती है पीटर के साथ जो अपनी नॉर्मल और स्पाइडर मैन लाइफ को मैनेज कर रहा होता है। फिर वह अपने दोस्त हैरी से मिलता है जो कि उस कंपनी का हेड बन चुका है, जिसमें उसके पिता बतौर साइंटिस्ट काम करते थे। अपने पिता की मौत के बाद हैरी एक न्यूक्लियर साइंटिस्ट से मिलता है जिसका नाम है ऑटो ओकटीवीएस। वह दोनो AI (Artificial intelligence) टेंटेकल्स टेक्नोलॉजी पर काम रहे होते हैं। लेकिन एक गड़बड़ी की वजह से टेंटेकल आउट ऑफ कंट्रोल हो जाते हैं और डॉक्टर ऑटो को अपने वश में कर लेते हैं और डॉक्टर को मशीन को बंद करने से मना कर देता है पर स्पाइडर-मैन वहां पर आकर उस रिएक्टर को डिस्ट्रॉय कर देता है बाद में जब डॉक्टर ऑटो होश में आते हैं तो उन्हें पता चलता है कि वह पूरी तरह से AI के वश में आ चुके हैं।

तब AI डॉक्टर को एक्सपेरिमेंट दोबारा करने के कहता है। लेकिन उससे पहले उसे Spider man को खत्म करना है ताकि वह फिर से उसके रास्ते में ना आ सके। उसके लिए वह हैरी की मदद लेता है। क्योंकि उसके पिता को भी स्पाइडर मैन ने ही मारा था। जब हैरी को यह बात पता चलती है की पीटर ही Spider Man है तो वह चौंक जाता है। इसी दौरान डॉक्टर उस मशीन को दोबारा बना लेता है। Spider man जब डॉक्टर को रोकने के लिए जाता है तो वह डॉक्टर के जाल में फंस जाता है लेकिन Spider Man डॉक्टर को समझाता है कि अगर उसने उस मशीन को दोबारा शुरू किया तो यह पूरा शहर खत्म हो जाएगा। जब डॉक्टर को इस बात का अहसास होता है तो वह उस मशीन को खत्म करने के लिए उसे पानी में अपने साथ डुबा देते हैं।


3. Spider Man 3 (स्पाइडर मैन 3)

डायरेक्टर : सैम राइमी

स्टूडियो का नाम : Sony Studio

रिलीज़ का साल : 2007

फिल्म की कहानी :

आसमान से एक Comet गिरता है। उसमे से एक जीव निकलता है जिसका नाम Venom होता है। वह पीटर के पीछे पीछे उसके घर पहुंच जाता है,और जब पीटर सो रहा होता है, तभी वह उसके ऊपर चढ़ जाता है। और पीटर को अपने वश में कर लेता है। हैरी से जो पीटर की सच्चाई जानने के बाद अपने पिता का बदला लेने के लिए अपने पिता का वही सीरम इस्तेमाल करता है और ग्रीन गोब्लिन बन जाता है। दूसरी तरफ पुलिस एक मुजरिम की तलाश में होती है जो कि अपनी बीवी और बेटी से मिलने आया था और मिलने के बाद वह अपने घर से भाग जाता है लेकिन वह एक एक्सपेरिमेंटल पार्टिकल जनरेटर में फंस जाता है और उसके पास पावर आ जाती है सेंड को कंट्रोल करने की और वह बन जाता है Sand man.

जब Sand man एक बैंक को लूट रहा होता है,तभी Spider Man वहां आकर उसे रोक देता है। लेकिन Sand man वहां से भाग जाता है। जब Venom पीटर के उपर चढ जाता है तो उसकी बुरी आदतें बाहर आने लगती हैं । जब इस बात का अहसास पीटर को होता है तो वह उसे किसी तरह निकल देता है ,लेकिन वह एडी नाम के एक आदमी के उपर चढ़ जाता है।जो पीटर के साथ उसके ऑफिस में काम करता है,लेकिन वह पहले से ही पीटर को नापसंद करता था। इसलिए वह उससे बदला लेने के लिए Sand man को अपने साथ मिला लेता है और MJ को किडनैप कर लेता है। जिसे बचाने के लिए पीटर हैरी की मदद मांगता है। और वह दोनो उसे मिलकर उन्हें हरा देते है, पर इसी दौरान हैरी की मौत हो जाती है।


4.The Amazing Spider Man (अमेजिंग स्पाइडर मैन )

डायरेक्टर : मार्क वेब

स्टूडियो का नाम : Sony Studio

रिलीज़ का साल : 2012

फिल्म की कहानी :

फिल्म की शुरुआत मे हमें पीटर पार्कर दिखाया जाता है जो कि अपने बचपन में होता है,तभी उसके माता पिता उसे उसके अंकल और आंटी के पास छोड़ कर चले जाते हैं। 

जब पीटर बड़ा होता है तो, एक दिन घर की सफाई करते वक्त उसे पिता का पिता का कुछ सामान मिलता है, जिसमें उनकी रिसर्च के बारे में लिखा होता है। तभी वह अपने पिता के पार्टनर के बारे में पता चलता है। तो वह उनसे मिलने उस कंपनी में पहुंचता है,उसी दौरान गलती से वह एक कमरे में चला जाता है। जहां Genetic मकड़ियां रखी होती है। उनमें से एक मकड़ी उसे काट लेती है। और वह घर लौट जाता है।

दूसरे दिन सुबह जब वह उठता है तो वह खुद को बदला बदला सा पाता है। अब वह चीजों को काफी बेहतर तरीके से कर और समझ सकता है। फिर वह अपने पिता के पार्टनर के पास जाकर उन्हें वो फॉर्मूला दिखाता है,और वह उस फॉर्मूला को देखकर चौंक जाते है। क्योंकि वह बहुत सालो से इस पर काम कर रहे थे पर नाकामयाब हो जाते थे। फिर वह उस फार्मूला को खुद पर ट्राई करते लेकिन किसी गड़बड़ी की वजह से वह एक छिपकली में बदल जाते हैं। जब कंपनी को इस बारे में पता चलता है तो,वह उन्हें निकल जिससे वह गुस्सा होकर पूरे शहर को छिपकली में बदलने के लिए निकल पड़ते हैं, लेकिन हमारा स्पाइडर मैन उन्हें ऐसा करने से रोक लेता है। और उन्हें पुलिस के हवाले कर देता है।


5.The Amazing Spider Man 2 (अमेजिंग स्पाइडर मैन 2)

डायरेक्टर : मार्क वेब

स्टूडियो का नाम : Sony Studio

रिलीज़ का साल : 2014

फिल्म की कहानी :

इस फिल्म की शुरुआत में हमें पीटर पारकर के पिताजी वीडियो मैसेज दिखाया जाता है जिसमें वह अपने गुमशुदा होने की वजह बताते हैं। जिसके बाद वह अपने स्कूल जाता है और अपनी ग्रेजुएशन डिग्री लेता है। तभी वह अपने दोस्त हैरी से मिलता है। जो अभी अपनी पढ़ाई कर के घर वापस लौटा है। तभी पीटर को पता चलता है कि हैरी एक कैंसर की बिमारी से जूझ रहा है और वह जल्द ही मरने वाला है। लेकिन हैरी को पता चलता है कि वह स्पाइडर मैन के खून से सही हो सकता है, लेकिन स्पाइडर मैन उसे अपना खून देने से मना कर देता है।

वहीं दूसरी तरफ हैरी की कंपनी में काम करने वाला एक आदमी जो गलती से eel से भरे एक टब गिर जाता है,और ऐसे आदमी में बदल जाता है, और Electro बन जाता है जो बिजली को कंट्रोल कर सकता है। लेकिन वह स्पाइडर मैन का fan होता है। तभी उससे हुई एक गलती की वजह से वह लोगों की नजरों में बुरा बन जाता है और स्पाइडर मैन उसे पुलिस के हवाले कर देता है। और वह स्पाइडर मैन से नफ़रत करने लगता है। हैरी की बीमारी ज्यादा बढ़ जाने के कारण वो खुद को रोक नहीं पाता है और एक अधूरी बने सीरम को लगा लेता है। जिससे वह ग्रीन गोबलिन में बदल जाता है। और इलेक्ट्रो को अपने साथ मिलाकर स्पाइडर मैन से लड़ने निकल पड़ते हैं।


अब यहां से शुरू होती है MCU के Spider Man की फिल्मों की लिस्ट।

6.Captain America : Civil War

डॉयरेक्टर : रूसो ब्रदर्स

स्टूडियो का नाम : Marvel Studio

रिलीज़ का साल : 2016

फिल्म की कहानी :

Spider-man की MCU में एंट्री फिल्म कैप्टन America : Civil War से हुई थी। इस फिल्म की कहानी Spider Man हमें एक Young पीटर पारकर के रूप में देखने को मिलता है। जो रेडियो एक्टिव स्पाइडर के काटने के बाद से सबसे अपनी शक्ल छुपा कर जी रहा है। लेकिन उसे Tony Stark ढूंढ निकालते हैं और Captain America के खिलाफ लड़ने के लिए अपनी टीम में जोड़ लेते हैं। 


7.Spider Man : Homecoming

स्टूडियो का नाम : Marvel Studio

डॉयरेक्टर : जॉन वॉट्स

रिलीज़ का साल : 2017

फिल्म की कहानी :

फिल्म कैप्टन अमेरिका के बाद, साल 2017 में Spider Man को मिलती है एक अकेली फिल्म। जिसमें पीटर अवेंजर बनना चाहता है,लेकिन टोनी स्टार्क उसे कहते हैं कि वह भी बच्चा है और इसके लिए तैयार नहीं है तो उसके बाद पीटर शहर में कुछ छोटे-मोटे हीरो वाले काम करके लोगों की मदद करने लगता है,पर एक दिन वह चोरों का पीछा करता है, और उसे पता चलता है कि उनके पास हाईटेक एलियन हथियार है। पीटर इस बात की जानकारी टोनी के बेस्ट फ्रेंड हैप्पी को देता है और हैप्पी उसे उस सबसे दूर रहने को कहता है। लेकिन पीटर अपना सूट पहनकर अकेले लड़ने के लिए निकल पड़ता है,और उन्हें रोकने में कामयाब भी हो जाता है।


8.Avengers : Infinty War

स्टूडियो का नाम : Marvel Studio

डॉयरेक्टर : रूसो ब्रदर्स

रिलीज़ का साल : 2018

फिल्म की कहानी

Homecoming के बाद Spider man को हम फिर Avenger : Infinity War में देखते है इस फिल्म में पीटर Thanos की आर्मी से लड़ने के लिए निकल पड़ता और उसे रोकने के लिए पीटर Thanos की Space ship में पहुंच जाता है। जहां ऑक्सीजन की कमी के कारण सांस नहीं ले पाता और नीचे गिरने लगता है। तभी आयरन मैन उसे बचा लेते हैं और साथ ही उसे नया सूट देते हैं। इसी दौरान पीटर पहली बार डॉक्टर स्ट्रेंज के साथ साथ कई और नए Avengers से मिलता है। और सभी Avengers मिल कर Thanos को रोकने की कोशिश करते हैं। लेकिन हार जाते हैं और Thanos सिर्फ एक चुटकी बजाकर दुनिया की आधी पॉपुलेशन को खत्म कर देता है। जिसमें पीटर यानी कि स्पाइडर-मैन भी शामिल होता है,और टोनी की आंखों के सामने पीटर मर जाता है।


9.Avengers : Endgame

स्टूडियो का नाम : Marvel Studio

डॉयरेक्टर : रूसो ब्रदर्स

रिलीज़ का साल : 2019

फिल्म की कहानी :

अवेंजर्स एंडगेम में बचे हुए अवेंजर्स थानोस का सामना करते हैं साथ ही सभी इंफिनिटी स्टोंस दोबारा हासिल कर लेते हैं इतना ही नहीं इस दौरान वह दुनिया से गायब हुई आधी पापुलेशन को भी वापस ले आते हैं जिसके कारण हमारा स्पाइडर-मैन भी वापस लौट आता है एक बार फिर सभी अवेंजर एक साथ होते हैं और इस बार वो Thanos को हरा देते हैं पर इस लड़ाई में टोनी स्टार्क हम सभी के फेवरेट आयरन मैन दुनिया को बचाने के लिए कुर्बान कर देते हैं उन्हें मरता देख पीटर पूरी तरह टूट जाता है।


10.Spider Man : Far from home

स्टूडियो का नाम : Marvel Studio

डॉयरेक्टर : जॉन वॉट्स

रिलीज़ का साल : 2019

फिल्म की कहानी : 

अवेंजर्स एंडगेम के बाद रिलीज हुई Spider Man : Far From Home की कहानी की शुरुआत में Spider-man की ही तरह दुनिया की आधी पापुलेशन वापस आ चुकी है। टोनी स्टार्क की मौत के बाद पीटर बहुत ज्यादा दुखी हो जाता है। वह बस एक नॉर्मल टीनएजर की तरह रहना चाहता है। अपने इस गम को भुलाने के लिए वह एक ट्रिप पर जाता है। लेकिन उसकी aunt चुपके से उसका स्पाइडर मैन सूट भी बात पैक कर देती है।

जब पीटर वहां पहुंचता है तो तभी वहां एक बड़ा हमला हो जाता है। तभी मिस्टीरियो नाम का एक सुपरहीरो वहां आकर सब को बचा लेता है इसके बाद निक फ्यूरी पर्सनली आकर पीटर से मिलता है। वह उसे टोनी स्टार्क की बनाई हुई एक ऐसी चीज देते हैं,जो कि किसी भी हाईटेक सिक्योरिटी और डिफेंस सिस्टम को एक्सेस कर सकती है। पीटर को लगता है कि वह इस सब के लिए अभी तैयार नहीं है, इसलिए वह उसे मिस्टीरियो को दे देता है। लेकिन वही इस फिल्म का विलेन निकलता है। फिर बाद में वह मिस्टीरियो से लड़ कर वापस ले लेता है। इसी लड़ाई के दौरान मिस्टीरियो की मौत हो जाती है।


11.Spider Man : No way home

स्टूडियो का नाम : Marvel Studio

डॉयरेक्टर : जॉन वॉट्स

रिलीज़ का साल : 2021

फिल्म की कहानी :

इस फिल्म की कहानी भी Far from home के बाद से शुरू होती है। जब स्पाइडरमैन मिस्टीरिओ से वह टेक्नोलॉजी ले रहा होता है और उसी दौरान मिस्टीरियो की मौत हो जाती है। पर अंत में मिस्टीरियो की टीम का एक मेंबर एक वीडियो रिलीज करके यह न्यूज़ दुनियाभर में फैला देता है कि स्पाइडर मैन ने सिर्फ अगला आयरन मैन बनने के लिए सुपरहीरो मिस्टीरियो को मार डाला है। और दुनिया को यह बता देता है की Peter ही Spider Man है। यह सब देखने के बाद पीटर बहुत परेशान हो जाता है और वह समझ नही पाता है कि वह क्या करे। 

तभी उसे Doctor Strange का ख्याल आता है,और वह उनके पास जाता है। और कहता है कि वो कोई ऐसा जादू करें कि जिससे सब लोग यह भूल जाएं कि पीटर ही असली स्पाइडर मैन है। जब वह इस जादू को कर रहे होते हैं। तभी पीटर की गड़बड़ी की वजह से जादू में फेर बदल हो जाता है, और जादू उल्टा पड़ जाता है। जिसेसे दूसरी दुनिया का दरवाजा खुल जाता है। और सभी दुनिया से स्पाइडर मैन के जितने भी विलेन होते हैं वह सभी Marvel वाले पीटर की दुनिया में आ जाते हैं। फिर कैसे पीटर उन सबसे लड़ता है आगे जानने के लिए फिल्म को देखें।

इन फिल्मों को हिंदी डब में कैसे देखें या डाउनलोड करें ?

आप के मन में भी यह सवाल जरूर आता होगा कि इन फिल्मों को हिंदी डब में कहां और कैसे देखे पूरी जानकारी नीचे मौजूद है।

Spider-Man (2002) फिल्म को हिंदी डब में कैसे और कहां देखें।

यह फिल्म आपको (Sony Liv) पर हिंदी में देखने को मिल जायेगी। 

Spider-Man 2 (2004) फिल्म को हिंदी डब में कैसे और कहां देखें।

यह फिल्म आपको (Sony Liv) पर हिंदी में देखने को मिल जायेगी। 

Spider-Man 3 (2007) फिल्म को हिंदी डब में कैसे और कहां देखें।

यह फिल्म आपको (Sony Liv) पर हिंदी में देखने को मिल जायेगी। 

The Amazing Spider-Man (2012) फिल्म को हिंदी डब में कैसे और कहां देखें।

यह फिल्म आपको (Youtube) पर हिंदी में देखने को मिल जायेगी। 

The Amazing Spider-Man 2 (2014) फिल्म को हिंदी डब में कैसे और कहां देखें।

यह फिल्म आपको (Netflix) पर हिंदी में देखने को मिल जायेगी। 

Spider-Man : Homecoming (2017) फिल्म को हिंदी डब में कैसे और कहां देखें।

यह फिल्म आपको (Youtube) पर हिंदी में देखने को मिल जायेगी। 

Spider-Man : Far From Home (2019) फिल्म को हिंदी डब में कैसे और कहां देखें।

यह फिल्म आपको (Netflix) पर हिंदी में देखने को मिल जायेगी। 

Spider-Man : No Way Home (2021) फिल्म को हिंदी डब में कैसे और कहां देखें।

यह फिल्म आपको (Netflix) पर हिंदी में देखने को मिल जायेगी। 

Captain America : Civil War (2016) फिल्म को हिंदी डब में कैसे और कहां देखें।

यह फिल्म आपको (Disney+Hotstar) पर हिंदी में देखने को मिल जायेगी। 

Avengers : Infinity War (2018) फिल्म को हिंदी डब में कैसे और कहां देखें।

यह फिल्म आपको (Disney+Hotstar) पर हिंदी में देखने को मिल जायेगी। 

Avengers : Endgame (2019) फिल्म को हिंदी डब में कैसे और कहां देखें।

यह फिल्म आपको (Disney+Hotstar) पर हिंदी में देखने को मिल जायेगी। 

मुझे उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा,अगर पसंद आया हो तो अपने दोस्तों के साथ शेयर करना न भूले और हमारी इस वेबसाईट (filmyjankaari.blogspot.com) को फॉलो करना भी।ताकि इसी तरह की पोस्ट आपको मिलती रहे। 

इसे भी पढ़ें 👇


Comments